दिल्ली दंगो का जिम्मेदार कौन?

दिल्ली में पिछले 3 दिनों से चल रहे दंगो में अब तक 21 लोगो की मौत हो चुकी है और करीब 189 लोग घायल हैं। दंगे हों और दुकान, घर, वाहन व पूजा स्थल में आगजनी न हो तो दंगे फ़ीके लगते है। इसलिए ये भी जल रहे हैं। दंगो का दोषारोपण दोनों पक्ष एक - दूसरे पर कर रहे हैं। कोई पुलिस की अकर्मण्यता को दोषी ठहरा रहा है तो कोई सरकार की अकर्मण्यता को। हम यहीं जानने का प्रयास करेंगे कि इन दंगो का दोषी कौन है। CAA व NRC का विरोध करने वाले करीब ढाई महीने से शाहीन बाग में प्रोटेस्ट कर रहे हैं। प्रोटेस्ट करना इनका मूल अधिकार है। लेकिन उन आम लोगो को भी शांतिपूर्ण जीवन जीने का मूल अधिकार है जिनको इनकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनके प्रोटेस्ट के चलते ROAD BLOCK से लाखो लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहीं काम जब इन्होंने जाफराबाद में करने का प्रयास किया तो लोगो का गुस्सा फूट पड़ा। शरजील इमाम और वारिस पठान जैसे लोगो ने भी इस गुस्से को बढ़ाने में मदद ही की। हिन्दू-मुस्लिम, हिंदुस्तान व पाकिस्तान, शाहीन बाग, देशभक्ति, आतंकवादी, जय श्री राम, जय बजरंग बली। ये ऐसे शब्द है जो...