एक लड़की के लिए इज्जत की परिभाषा

       
             इस समाज के अनुसार एक लड़की की इज्जत उसकी योनि से जुड़ी होती है। तभी तो किसी लड़की का रेप होने पर समाचार पत्रों में "एक लड़की की इज्जत लूटी" वाक्य देखने को मिलता है। उसके व्यक्तित्व, बड़ों के प्रति आदर, व काम के प्रति निष्ठा जैसे गुणों से हमें घण्टा फर्क नहीं पड़ता है।

  इसी का परिणाम है कि हमारी गालियों में मां, बहन या उनके प्राइवेट पार्ट शामिल है। परिवार की प्रतिष्ठा को तोड़ने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? परिवार की महिलाओं के बारे में अफवाहें फैला दो या उनका रेप कर दो। आखिर किसी न किसी तरह से घर-परिवार के इज्जत की पूरी जिम्मेदारी केवल महिलाओं के ही कंधों पर जो है। दंगों के समय सबसे ज्यादा घटनाएं रेप की देखी जाती है। कितनी बार आपने औरतों को पुरुषों से ये कहते हुए सुना है: माँ -बहन नहीं है क्या घर पर? ये बात बस उसे याद दिलाने के लिए कही जाती है कि उसे दूसरी औरतों का भी वैसे ही सम्मान करना चाहिए जैसे वह अपनी मां और बहन का सम्मान करता है। यह सब शुरू हुआ महिला को एक भोगवस्तु मानने से।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय पारिवारिक संस्था के गुण व दोष

सेक्स के प्रति मानव इतना आकर्षित क्यों और इसका समाधान क्या?